बड़ी इलायची (अमोमम सबुलेटम), जिसे काली या भूरी इलायची भी कहा जाता है, पूर्वी हिमालय में पाई जाने वाली एक सुगंधित मसालाहै । इसकी पहचान बड़े, गहरे भूरे रंग के झुर्रीदार फली से होती है। इन फलियों को आग पर सुखाकर एक तीखी, धुएँ जैसी सुगंध और कपूर जैसा स्वाद विकसित किया जाता है।